IPL 8: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी को मिला फिक्सिंग का ऑफर
नई दिल्ली। एक बार फिर से स्पॉट फिक्सिंग का जिन्न बाहर आ गया है, खबर है राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी ने दावा किया है कि उसे फिक्सिंग का ऑफर मिला था, लेकिन उसने ठुकरा दिया। यही नहीं एक टीवी चैनल ने खुलासा किया है कि पिछले साल आईसीसी ने एक टीम इंडिया के एक स्टार प्लेयर को एक होटल के कमरे में बिना कपड़ो के पकड़ा था। वो किसी के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में था। हालांकि टीवी चैनल ने खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है। कहा जा रहा है कि वो खिलाड़ी टीम इंडिया में अब नहीं है लेकिन वो रणजी के मैच खेल रहा है।
वैसे इस बार आईसीसी ने सारी टीमों पर नजर रखने के लिए एक TIO यानी टीम इंटीग्रेटी ऑफिसर को रखा गया है जो खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी पर नजर रख रहा है। आईसीसी ने कुछ गाइडलाइंस तय किये हैं जिसे हर टीम के खिलाड़ियों को सख्ती से मानने होंगे।
यह निर्देश हैं..
1. हनीट्रैप से दूर रहने को कहा गया है
सारे खिलाड़ियों को महिलाओं और लड़कियों से दूर रहने को कहा गया है।
2. परिवार से दूर
खिलाड़ियों को परिवार से भी दूर रहने की बात कही गई है मैच के दौरान।
3. सोशल मीडिया से दूर
मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
