IPL 2016 से आउट हुए हर्षा भोगले, अमिताभ ने साधा था निशाना
नयी दिल्ली। विश्वकप 2016 के दौरान जाने-माने कमेंटेट हर्षा भोगले अमिताभ के निशाने पर आए थे। अमिताभ ने ट्वीट कर हर्षा को भारतीय खिलाड़ियों पर ज्यादा फोकस करने की सलाह दी थी, जिसका समर्थन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी किया था, लेकिन लगता है कि अब अमिताभ की सलाह का असर बीसीसीआई पर भी होने लगा है।
बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल के कमेंटेटर्स पैनल से हर्षा भोगले को हटा दिया है। आईपीएल 2016 की शुरुआत हो चुकी है और इससे ठीक पहले ये अहम फैसला अचानक लिया गया है। बीसीसीआई ने इस पर किसी भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। हलांकि सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस फैसले में बीसीसीआई को कोई हाथ नहीं है बल्कि ये फैसला प्रोडेक्शन हाउस द्वारा लिया गया है, जो कि सोशल मीडिया और खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर तय करता है। हलांकि इस फैसले से हर्षा हैरान हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही आईपीएल का हिस्सा बनने पर खुशी जताई थी, लेकिन फिर खबर आई कि उन्हें पैनल से हटा दिया गया है।
कौन हैं हर्षा भोगले
- हर्षा भोगले जाने-माने क्रिकेट कामेंटेटर हैं, जिनकी गिनती पांच सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स में से की जाती है।
- हर्षा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, लेकिन बाद में वो टीवी में आ गए।
- 90 के दशक से उन्होंने अपने क्रिकेट कमेंट्री की शुरुआत की।
- उनके ट्विटर अकाउंट पर 36 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
- उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए भी काम किया।
- वो स्टार स्पोर्ट्स और ईएसपीएन से जुड़े और भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेट ब्रॉडकास्टर बन गए।
Would have been nice to be part of @IPL again. Was in fact looking forward to it. Favourite tournament. Hope #IPL9 is a blockbuster.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 9, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
