Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन के एक ट्विट ने 8.5 मिलियन ट्विटर फैंस को किया कन्फ्यूज

मुंबई। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को लोग क्रिकेट का भगवान कहते हैं इसलिए उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आज भी बेताब रहते हैं। भले ही सचिन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उनके चाहने वालों को आज भी लगता है कि वो आज भी क्रिकेट खेलें इसलिए ऐसे में सचिन के उस ट्विट पर तहलका मचना था ही जिस में वो मुंबई इंडियंस की जर्सी और हेलमेट पहनते हुए दिख रहे थे।

लोगों को लगा कि एक बार फिर से सचिन मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं, बस लोगों ने इस ट्विट को रीट्विट कर-कर के हल्ला मचा दिया कि एक बार फिर से सचिन-सचिन की आवाज मैदान में सुनाई पड़ेगी लेकिन शायद इस तरह का हल्ला देखकर सचिन ने वापस एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अपनी मुंबई इंडियंस टीम की हौसला अफजाई के लिए डगआउट में मौजूद रहेंगे। इस ट्विट के बाद लोग शांत हुए और अपनी अटकलों पर विराम लगाया।

मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास ले लिया था। शतक महावीर के नाम से मशहूर सचिन ने अब तक 78 आईपीएल मैच खेले थे।

जिसमें उन्होंने 2334 रन बनाये हैं। आईपीएल में सचिन के नाम एक शतक और 13 अर्धशतक हैं। आईपीएल में सचिन का औसत 34.83 का रहा है। सचिन मुंबई इंडियन के कप्तान थे। सचिन को 1121250 डॉलर में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा था। इस टीम के सह मालिक मुकेश अंबानी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+