नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 8 के नौवेंआईपीएल के नौवें मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। स्टीवन स्मिथ के तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान ने ये जीत हासिल की है। मुंबई इंजियन्स के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 5 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।
राजस्थान की ओर से स्टीवन स्मिथ ने 53 गेंद पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी 39 गेंद में 46 रन की शानदार शुरुआती पारी खेली। मुंबई की ओर से विनय कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी की और 3 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
आपको बता दें कि इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। मुंबई एक समय 13 ओवरों में मात्र 61 रन बना सके थे, लेकिन विकेट सिर्फ तीन गंवाए थे। मुंबई ने आखिरी के 7 ओवरों में 103 रन जोड़ डाले।इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को कारी शिकस्त देकर श्रृंखला में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है।