आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर, कोहली दूसरे स्थान पर काबिज
नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया वनडे में तीसरे स्थान पर बरकरार है। जबकि विराट कोहली वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर काबिज है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 58 रनों से जीत ने उसे पहले स्थान पर पहुंचा दिया।
Video: कुंबले के बॉन्डिंग सेशन में ड्रम बजाते नजर आये धोनी-कोहली
वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत एक रैंकिंग पीछे खिसक कर चौथे नंबर आ गयी है। ट्राइ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पास 124 अंक थे जबकि सीरीज के अंत में उसके खाते में 123 अंक थे। न्यूजीलैंड की टीम 10 अंक हासिल करके इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।
क्या धोनी से कप्तानी लेने के बाद विकेटकीपिंग भी छीनेंगे कोहली?
तीन मैच में हार व एक मैच में कोई नतीज नहीं निकलने की वजह से दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के साथ 110 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गयी। कुछ डेसिमल अंकों की वजह से भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा है। इस नयी रैंकिंग में सबसे ज्यादा अंक वेस्टइंडीज ने हासिल किये हैं।
उसने कुछ छह अंक हासिल किये। हालांकि वह अभी भी सातवें स्थान पर बरकरार है और सांत अंकों से पाकिस्तान से आगे हैं। पाक की टीम आठवे स्थान पर है। वनडे रैंकिंग में एबी डिविलियर्स अब भी पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं गेंदबाजों की रैंकिं पर नजर डालें तो सुनील नरेन पहले नंबर पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
