नयी दिल्ली। आईपीएल का आज का 52वां मुकाबला बारिश की वजह से बाधित हो गया। बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया। आज के मुकाबले में बारिश के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 11 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बना दिए।
हेनरिक मोएसिस और कप्तान डेविड वार्नर ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए महज 7.1 ओवर में 103 रनों की साझेदारी कर डाली। 3 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर हैदराबाद ने बैंगलोर को 136 रनों की चुनौती दे दी।
हालांकि हैदराबाद की पारी के अंतिम ओवरों में बारिश शुरू हो गई लेकिन मैच रोका नहीं गया और 11 ओवर के बाद खेल रोक दिया गया। बैंगलोर की ओर से डेविड वेस ने 2 और मिचेल स्टॉर्क ने एक सफलता हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद को प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक और जीत की दरकार है। बारिश खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। बैंगलोर को अपनी पारी का इंतजार है।