बैंगलुरू। जिस तरह से बुधवार को आरसीबी प्लेयर क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली है, उसका जवाब नहीं है। गेल की तारीफ पूरा क्रिकेट जगत कर रहा है।
क्रिस गेल जिस समय अपने बल्ले से आग उगल रहे थे उस समय टीवी कैमरे पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के हंसते हुए चेहरे को कैद कर रहे थे जिसके बारे में मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि मेरे मुस्कुराने की वजह सिर्फ और सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिनकी बैटिंग देखकर मैं नतमस्तक हो गया।
मालूम हो कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और 12 छक्के शामिल हैं। गेल ने 22 गेंदों पर 50 और 46 गेंदों पर 100 रन पूरे किए। यह आईपीएल में उनका पांचवां शतक और आईपीएल 8 में पहला शतक है।
VIDEO: Watch @henrygayle's hundred against #KXIP last night http://t.co/sVBvDi2Z5b @RCBTweets @sidmallya #RCB #IPL
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2015