रॉयल चैलेंजर्स की 'अनरॉयल' शुरुआत,14 गेंदों में गिरे 4 विकेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने शुरुआती 14 गेंदों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। खबर लिखे जाने तक बेंगलोर ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान विराट कोहली (10) और एल्बी मोर्कल (7) खेल रहे हैं। पहले ओवर में यशवंत तकावले (0), पार्थिव पटेल (1) आउट हो गए।
इसके बाद तीसरे ओवर में युवराज सिंह (3) और एबी डीविलियर्स (0) केन रिचर्डसन की गेंद पर आउट हो गए। सचिन राणा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। राॅयल चैलेंजर्स की 'अनरॉयल' शुरुआत हुई है, आगे की तस्वीर पर वह छा जाएगी या मैच गंवा देगी, यह मैच परिणाम ही बताएगा।
3 में से 2 मैच जीत चुकी है RCB -
विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत और 1 में हार मिली है। जबकि शेन वॉटसन की अगुवाई वाली राजस्थान टीम ने इतने ही मैच खेले हैं और उसे 1 में ही जीत मिली है। अंकतालिका में राजस्थान पांचवें स्थान पर है। पल-पल के अपडेट के लिए आप जुड़े रहि इस लिंक से -
http://www.google.co.in/url?sa=t&rct=j&q=&esrc=s&source=web&cd=6&cad=rja&uact=8&ved=0CFEQFjAF&url=http%3A%2F%2Fwww.iplt20.com%2F&ei=bplbU8bSGMmHrQeyk4G4CQ&usg=AFQjCNH_pXS8Mi6386IFifIR-0eroSofOA&sig2=zF84PXSTu4OyBkWXcJUr0w&bvm=bv.65397613,d.bmk
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
