ट्वेंटी-20 विश्व कप : रोचक रहेगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत
सेंट लूसिया, 1 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। दोनों टीमें संतुलित हैं और ऐसे में इस मैच के रोमांचक होने की प्रबल संभावना है।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया के ग्रास इस्लेट को ब्यूसजर स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका और भारत के साथ अफगानिस्तान भी ग्रुप सी में मौजूद हैं। ऐसे में यह अनुमान पहले से लगाया जा रहा है कि इस ग्रुप से पूर्व चैम्पियन भारत और दक्षिण अफ्रीका ही अंतिम आठ में जगह बनाएंगी। वैसे क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और ट्वेंटी-20 में कुछ भी संभव है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका आज के दौर की दो सबसे संतुलित टीमे हैं। भारत के पास गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा और यूसुफ पठान जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम में भी ग्रीम स्मिथ, हर्शल गिब्स, जैक्स कालिस, एबी डीविलियर्स और जेपी ड्यूमिनी जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं।
दोनों टीमों के बीच यह संतुलत सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में मामला लगभग बराबरी का है। भारतीय टीम में जहीर खान और आशीष नेहरा जैसे विश्व स्तर के तेज गेंदबाज हैं तो दक्षिण अफ्रीकी टीम में डेल स्टेन और एल्बे मार्केल से तूफानी गेंदबाज शामिल हैं। स्पिन में अगर भारत की ओर से हरभजन सिंह हैं तो प्रतिद्वंद्वी टीम में जोहान बोथा की मौजूदगी है। क्षेत्ररक्षण में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत से बीस साबित हो सकती है।
वैसे दोनों टीमों ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले दोनों संस्करणों में दो बार आमने-सामने हुई और यहां भी मामला बराबरी का रहा है। वर्ष 2007 के ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एक मुकाबले में 37 रनों से पराजित किया था। वहीं में 2009 में हुए विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को 12 रनों से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications