चेन्नई। आज चारों ओर केवल हार्दिक-हार्दिक के चर्चे हैं.. आखिर कौन हैं यह हार्दिक.. जिसने शुक्रवार को चेन्नई की टीम की बैंड बजा दी और जिसके कारण मुंबई ने धोनी की सेना को 6 विकेट से हरा दिया।
आईये आपको बताते हैं आईपीएल के नये हीरो हार्दिक के बारे में चंद खास बातें...
1. हार्दिक पांडया, मात्र 21 साल के राईट हैंड के बल्लेबाज हैं, जो आईपीएल में मुंबई की टीम से खेलते हैं।
2. हार्दिक , बड़ौदा से खेलते हैं और मुंबई की टीम ने उन्हें 10 लाख में इस बार आईपीएल नीलामी में खरीदा था।
3. हार्दिक में अभी तक आईपीएल में चार मैच खेलें हैं।
4. चेन्नई के खिलाफ हार्दिक ने दमदार पारी खेलकर क्रिकेट जगत के सारे दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया।
5. हार्दिक ने मात्र 8 गेंदों में 21 रन बनाये जिसमें तीन छक्के शामिल हैं।
6. मुंबई की जीत में सबसे अहम किरदार निभाने वाले पांडया की तारीफ कोच रिकी पोटिंग, कैप्टन रोहित शर्मा ने खुलकर की। यही नहीं क्रिकेट के कई दिग्गजों ने ट्विटर पर हार्दिक की तारीफ की है।