Video: जब ड्वेन ब्रावो ने रोका धोनी का रास्ता
नयी दिल्ली। क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच झड़प कोई नई बात नहीं है। कई बार खेल के प्रेशर में खिलाड़ी अपना आपा खो बैठते हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेन्द्र धोनी को बहुत कम अपना आपा खोते हुए देखा गया है, लेकिन शुक्रवार को गुजरात लायंस के साथ खेले गए मैच के दौरान कैप्टन कूल भी अपने आपको रोक नहीं सके और विरोधी टीम के गेंदबाज के साथ भिड़ गए। IPL 9: रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!
टूर्नामेंट में लगातार हार का सामना कर रही पूणे की टीम के कप्तान का सामना ड्वेन ब्रावो से हुआ। दरअसल ब्रावो के बाउंसर को धोनी खेल नही पाए। धोनी ब्रावो की बॉल को लगभग धकेलते हुए रन के लिए दौड़ने लगे, लेकिन पहले से चौकन्ने ब्रावो ने तेजी से आगे बढ़कर बॉल उठा ली। ब्रावो के हाथ में गेंद देखते हुए धोनी वापस क्रीज में लौट गए। इसके बाद धोनी और ब्रावो एक-दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच बातचीत हुई। हलांकि ये बातचीत गरमाहट में नहीं बल्कि हंसी में बदल गई। देखें वीडियो...
Play Hard, Play Fair - Spirit of Cricket at #IPL - @msdhoni @DJBravo47 #RPSvGLhttps://t.co/lQ1gAWQ9Ke
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
