खुलासा! भुवनेश्वर को टीम से बाहर देखना नहीं चाहते थे नेहरा, इसीलिए ले लिया संन्यास!
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1 नवंबर को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने संन्यास ले लिया। नेहरा ने संन्यास लेने के बाद एक इंटर्व्यू में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल हर किसी के जहन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि आखिर फिट होने के बावजूद नेहरा ने संन्यास क्यों ले लिया? फैंस के इस सवाल का जवाब नेहरा खुद दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न खेलने का फैसला मेरा थाः नेहरा
नेहरा ने खुलासा करते हुए बताया कि रिटायरमेंट प्लान के पीछे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। जी हां, दरअसल नेहरा को भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में चुना गया था लेकिन इस सीरीज़ में उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला। नेहरा ने इस पर कहा कि उन्होंने यह फैसला खुद ही लिया था। कई लोगों ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम एकादश में नहीं खेला। जब मैं वहां गया तो मैं अपनी रणनीति बना के गया था।

मुझे अच्छा नहीं लगता की मैं खेलूं और भुवी बाहर बैठे
मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार अब तैयार हैं। पिछले दो साल से मैं और बुमराह टी-20 में खेल रहे थे और भुवी अंदर-बाहर होते रहते थे। इस साल आइपीएल के बाद उन्होंने गजब का प्रदर्शन दिखाया। मुझे अच्छा नहीं लगता की मैं खेलूं और भुवी बाहर बैठे। वह मेरा फैसला था। मैंने इस बारे में जाते ही कप्तान विराट कोहली को बता दिया था। दरअसल, नेहरा नहीं चाहते थे कि भुवनेश्वर कुमार टी-20 टीम की प्लेइंग इलेवन से अंदर-बाहर होते रहें।

सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला खुद आशीष नेहरा का
हालांकि क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला खुद आशीष नेहरा का था। इसके लिए उन्हें कहीं किसी से कोई दबाव नहीं पड़ा। नेहरा के इस फैसले में उनका खुद का निर्णय और उनकी बढ़ती उम्र भी एक बड़ी वजह रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
