IPL: इन छह क्रिकेटरों की ग्लैमरस पत्नियों पर रहेंगी कैमरे की निगाहें
नई दिल्ली। किसी भी बड़े टूर्नामेंट में मैदान के साथ-साथ दर्शक-दीर्घा में भी कैमरे अक्सर घूमते रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है क्रिकेटरों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड का मैच में पहुंचना। क्रिकेटरों की पत्नियां अपने पतियों को चीयर्स करने मैदान पहुंचती रही हैं। इस बार भी कुछ क्रिकेटरों की पत्नियों पर सब की निगाहें होंगी।

स्टुअर्ट बिन्नी की पत्रकार बीवी मयंती लेंगर
क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियों में पिछले कुछ समय से सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं, तो वो हैं स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंत लेंगर। खेल पत्रकार मयंती अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर वो टीवी पर छाई रहेंगी। उनके पति स्टुअर्ट बिन्नी रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए खेलेंगे।

शादी के बाद युवराज का पहला आईपीएल
बीते साल शादी करने वाले युवराज सिंह की मॉडल और अभिनेत्री पत्नी हेजल कीच को क्रिकेट बहुत पसंद नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो पति का हौंसला बढ़ाने मैदान में दिख सकती हैं। युवराज सिंह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे।

हरभजन के लिए आएंगी गीता!
हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखेंगे। उनकी पत्नी गीता बसरा भी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। गीता के भी हरभजन के मैचों में दिखने की उम्मीद है।

दिनेश कार्तिक की खिलाड़ी बीवी
दिनेश कार्तिक की बीवी दीपिका पल्लिकल स्क्वेश की खिलाड़ी हैं। वो अपने क्रिकेट खिलाड़ी पति के लिए दर्शक दीर्घा में दिखेंगी तो कैमरे उनकी तरफ घूमेंगे ही। कार्तिक गुजरात के लिए खेलेंगे।

मनोज तिवारी की मॉडल बीवी सुषमा
मनोज तिवारी की पत्नी सुषमा रॉय भी मॉडल की दुनिया का जाना-माना नाम है। तिवारी पुणे के लिए खेलते दिखेंगे। सुषमा पति के लिए दर्शक दीर्घा में दिख सकती हैं।

साक्षी हमेशा खींचती हैं ध्यान
आईपीएल के इतिहास में पहली बार धोनी कप्तान नहीं होंगे। वो इस बार स्मिथ की कप्तानी में राइजिंग पुणे के लिए खेंलेंगे। धोनी की पत्नी साक्षी जब भी दर्शक दीर्घा में पहुंची हैं, आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
