पाकिस्तान जाएंगे ICC चेयरमैन मनोहर! शहरयार खान ने दिया न्यौता
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख शहरयार खान ने आईसीसी चेयरमैन शंशाक मनोहर को अगले महीने लाहौर आने का न्यौता दिया है। दरअसल पीसीबी प्रमुख ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्होंने पिछले महीने लंदन में आईसीसी की बैठकों के दौरान शशांक मनोहर से बात की और उन्हें लाहौर आने का न्यौता भी दिया।
हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि शशांक मनोहर पाकिस्तान जाएंगे कि नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक मनोहर ने कहा है कि वह आमंत्रण पर गौर करेंगे और आने की कोशिश करेंगे लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है।
वैसे खबरों की मानें तो पीसीबी प्रमुख ने अपनी विदाई समारोह में शामिल होने के लिए मनोहर को निमंत्रण भेजा है। गौरतलब है कि शहरयार खान का पीसीबी प्रमुख के तौर पर अगस्त में कार्यकाल खत्म हो रहा है। दूसरी अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि मनोहर के लाहौर जाने से पाकिस्तान में विश्व एकादस के आने का रास्ता साफ हो सकता है।
दरअसल पाकिस्तान में पिछले कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला गया है। इसलिए आईसीसी पाकिस्तान में पहले विश्व एकादस को खिलाकर पाकिस्तान में क्रिकेट के नए युग की शुरूआत करना चाहता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
