मासूम बच्ची के लिए हरभजन सिंह ने दिए 32 लाख, अस्पताल में पहुंचकर पूछा हाल चाल
नई दिल्लीः टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पहले उनके ट्वीट भी देखने को मिलते हैं। ट्विटर पर हरभजन सिंह ने जब एक मासूम बच्ची को देखा तो उन्होंने मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया और बच्ची के इलाज के लिए करीब 32 लाख रूपए भी खर्च किए।

ट्विटर पर देखा बच्ची का फोटो
खालसा एआईडी नाम के अकाउंट से चार साल की एक बच्ची की फोटो अपलोड की गई थी, फोटो में बताया गया था कि बच्ची दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। साथ ही जानकारी दी गई की वो मस्तिष्क की सूजन की बीमारी से ग्रस्त है।

हरभजन ने मांगी जानकारी
इस ट्वीट को देखा तो हरभजन मदद के लिए आगे आए और लिखा कि मुझे ये बताइए कि अगर मैं किसी भी तरह से इस बच्ची की मदद कर सकूं तो। मुझे इलाज के लिए पैसे देने दीजिए. मुझे इसके बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराइए।

हरभजन ने कहा- काव्या हमारी बच्ची है
हरभजन सिंह को जब इसकी मदद मिली तो वो खुद दिल्ली के अस्पताल में पहुंच गए और बच्ची की मदद की। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहां कि 'काव्या हमारी बच्ची है... भगवान उसको जरूर बचाएगा। हम बस अपना फर्ज निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-जाम छलकाते हुए बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान की किस्मत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
