IPL 2016: बुढ़ापा क्या देखते हो, अब आईपीएल देखो तुम
मुंबई। इंतजार की घड़ियां लगभग खत्म हो चुकी है। कुछ दिनो में आपको कई शामें मस्तानी देखने को मिलेगी। जो दो महीनों तक इंटरटेनमेंट, इंटरटेनमेंट और सिर्फ इंटरटेनमेंट देती है। आप सोच रहे होगें कि आखिर ये शाम है कौन सी.. ये शाम कोई और नही बल्कि भारत में क्रिकेट के त्यौहार इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल के मैचों की है।
IPL 9 के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बनें विराट कोहली
भारत में क्रिकेट के इस त्यौहार ने लोगों को इस कदर दिवाना बना दिया है कि वे इस क्रिकेट महाकुभं में शाम के समय आरती लेना नहीं भूलते। और इस आरती में प्रसाद के रूप में उन्हें चौके-छक्के देखने को मिलते हैं।
IPl vs PIL: सूखे के कारण मर रहे किसानों के राज्य में मत कराओ आईपीएल
टी20 विश्वकप के फाइनल में वेस्टंडीज के बल्लेबाज कार्लोस ब्रैथवेट के आखिरी ओवर में लगाये गये चार छक्कों को आगे बढ़ाने का काम आईपीएल अब शुरू करेगा। आईपीएल ने भारत में क्रिकेट के मायने ही बदल दिये हैं। अप्रैल-मई की भीषण गर्मी में शाम के समय खुले आसमान के नीचे बादल तो कम गरजते हैं लेकिन आईपीएल के खिलाडी चौके-छक्के की बरसात करना नहीं भूलते हैं।
आईपीएल ने भारत में क्रिकेट देखने वाले लागों को बदल कर रख दिया है। अब इन लोगों को नये अंदाज में बुलाया जाता है क्रिकेट के भूत-ये भूत वे हैं जो मैच शुरू होते ही स्टेडियम या टीवी के सामने मंडराना शुरू कर देते हैं। क्या बुजुर्ग, क्या बच्चे, क्या लड़के, क्या लड़कियां, आफिस में काम करने वाले लोगों से लेकर उनके बॉस तक सभी आईपीएल की होली के रंग में सराबोर हो जाते हैं। बुजुर्गों ने तो आपस में बातचीत करना शुरू कर दी हैं कि- बुढ़ापा क्या देखते हो, अब आईपीएल देखो तुम,हर गेंद पर चौके-छक्के लगने वाले इस महाकुभं में एक बार स्नान करके देखो तुम।
घर-ऑफिस हर जगह बस आईपीएल
बच्चों ने तो मम्मी से साफ बोल दिया है कि नाइट मैच के दौरान न कोई होमवर्क ना पढ़ाई, सिर्फ और सिर्फ टीवी का रिमोट हमारे हाथो में रहेगा और टीवी के सामने हम आईपीएल के मैचों का मजा लेगें। मम्मी भी मौके पर चौका मारना नहीं भूलती और बच्चों से कहती हैं पापा से बोलो स्टेडियम ले चले मैच दिखाने फिर क्या बच्चे तो पड़ जाते है पापा के पीछे।
बड़ा भयानक है क्रिकेट का भूत
आईपीएल देखने वालों में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक, दिल्ली से लेकर बंगाल तक, चेन्नई से लेकर बैगंलुरू तक, मुबई से पुणे तक देश के हर कोने के लोग हैं। बड़ा भयानक होता है इस क्रिकेट का भूत। जिस किसी पर सवार हो जाये उसका खाना पीना समझ लो बन्द। यहां तक कि प्रेमी-प्रेमिकाओं को, पति अपनी पत्नी को भूल जाते हैं। उन्हें कोई याद रहता है तो वह है आईपीएल बाबा जिनके प्रवचन को देख के लोगों की रातों की नींद हराम हो जाती है क्योंकि करवट बदलते ही उसे क्रिस गेल कि छक्कों का और कोहली के चौकों का भूत जो दिखाई देने लगता हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
