For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैलेंजर्स को ढेर कर सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता IPL 2016

By Ajay Mohan

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग 2016 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चौंकाने वाली पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 209 रनों का लक्ष्य दिया और फिर 200 रन पर चैलेंजर्स को ढेर करते हुए आईपीएल 2016 का ख‍िताब जीत लिया।

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की ओर से क्रिस गेल और विराट कोहली सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे हैं। गेल ने तेज शुरुआत की और पांचवें ओवर में ही आरसीबी के 50 रन पूरे हो गये। 6 ओवर में बैंगलोर के 59 रन पूरे हो गये।

देखते ही देखते अगले तीन ओवर में आतिशी पारी खेलते हुए गेल ने 9 ओवर में आरसीबी के स्कोर को 100 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन थोड़ी ही देर में बैंगलोर को पहला और सबसे बड़ा झटका गेल के रूप में लगा। गेल 38 गेंदों में 8 छक्के और 4 चौकों के साथ 76 रन पर आउट हुए।

उसी के तुरंत बाद दो और झटके विराट कोहली (54 रन) और एबी डिविलियर्स (5) के रूप में लगा। इन तीनों के आउट होने के बाद हैदराबाद की आधी जीत पक्की समझी जाने लगी। राहुल भी कटिंग की गेंद पर 11 रन पर आउट हुए। वहीं शेन वॉटसन को रहमान ने पवेलियन पहुंचा दिया।

उसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी 9 और जॉर्डन 3 रन पर आउट हुए। वहीं सचिन बेबी मात्र 18 रन बना सके और इकबाल अब्दुल्ला 4। इन सबके बीच बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।

{gallery-feature_1}

इससे पहले सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर ने 38 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज श‍िखर धवन ने 25 गेंदों पर 28 रन बनाये।

टीम के एमसी हेनरिक्युअस (4) नहीं चल सके, लेकिन युवराज सिंह ने 23 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौके लगाते हुए ताबड़तोड़ 38 रन जोड़े। जिस वक्त युवराज रनों की बारिश कर रहे थे, उसी वक्त वार्नर का विकेट गिर गया। और तुरंत ही डीजे हुड्डा मात्र 3 रन पर आउट हो गये। लेकिन तभी बीसीजे कटिंग ने 15 गेंदों पर 4 छक्के और 3 चौके लगाते हुए शानदार 39 रन जोड़ दिये।

युवराज और कटिंग के आउट होते-होते हैदराबाद काफी मजबूत हो चुकी थी। नमन ओझा, बिपुल शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने कुल 13 रन जोड़े।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+