Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट को आउट करते ही रोहित शर्मा ने मलिंगा को लगाया गले, जानिए क्या थी वजह?

कोलंबो। दुनिया के दिग्ज गेंदबाज और श्रीलंका के यॉर्कर मास्टर कहे जाने वाले लसिथ मलिंगा के लिए भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया चौथा वनडे काफी खास रहा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने वनडे में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। मलिंगा के लिए ये मैच और खास इसलिए भी बन गया क्योंकि वे खुद कप्तानी कर रहे थे। इसके अलावा मलिंगा का 300वां शिकार कोई पुछल्ला बल्लेबाज नहीं बल्कि खुद दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली बने।

मलिंगा की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कोहली आउट हो गए। आपको बता दें कि मलिंगा ने 203 मैचों में अपने विकेटों का तिहरा शतक पूरा किया। वनडे में सबसे तेज 300 विकेट लेने के मामले में वो दूसरे श्रीलंकाई गेंदबाज हैं। कोहली को आउट करते ही मलिंगा को विराट कोहली ने गले लगा लिया। दरअसल मलिंगा और रोहित शर्मा आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हैं। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। जिसके कप्तान खुद रोहित शर्मा हैं। ऐसे में दोनों की दोस्ती काफी पक्की है। इसीलिए अपने खास दोस्त को एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने गले लगा लिया।

सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन थे जिन्होंने 202 मैचों में ये कारनामा किया था। मलिंगा ने चामिंडा वास (235) जयसूर्या (294) जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया। मलिंगा को यॉर्कर का किंग कहा जाता है। हालांकि पिछले कुछ समय से मलिंगा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। लेकिन ये दिग्गज गेंदबाज अभी भी किसी भी खेल का पासा पलटने का माद्दा रखता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+