बेंगलुरू। आईपीएल में दूसरे नंबर पर काबिज गुजरात लायंस की टीम आज होने वाले अहम मुकाबले के लिए तैयार है, लेकिन टीम के कप्तान सुरेश रैना टीम के लिए आज उपलब्ध नहीं होंगे। गुजरात लायंस टीम का आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान पर मुकाबला है।
पिता बने सुरेश रैना, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, नाम रखा श्रेयांशी
सुरेश रैना की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है और रैना इस वक्त हालैंड में अपनी पत्नी के साथ हैं। रैना की पत्नी प्रियंका इस वक्त बेहतर हैं और अपनी बेटी व पति सुरेश रैना के साथ हैं। वहीं मैच से हले टीम के कोट ब्रैड हॉग ने कहा कि हम रैना को मिस करेंगे।
यह पहला मौका होगा जब रैना आईपीएल का कोई मैच नहीं खेलेंगे। रैना की जगह ब्रैंडम मैक्कुलम टीम की कमान संभालेंगे। बेंगलुरू की टीम को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
हॉग ने कहा कि रैना जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी की कमी खलेगी जिन्होंने 4000 से अधिक रन बनाये हैं। लेकिन हमारे पास ड्वेन ब्रावो, ऐरॉन फिंच, दिनेश कार्ति, स्मिथ जैसे मैच जिताउ खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी किसी भी मोड़ पर टीम को जीत की ओर ले जा सकते हैं।
गुजरात लायंस अपने 11 मैचों में 14 अंक हासिल करके दूसरे नंबर पर है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 11 मैचों में 14 अंक हासिल किये हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर पहले नंबर पर काबिज है। ऐसे में बेंगलुरू के खिलाफ जीत के बाद रैना की टीम पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।