Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या का हेयरस्टाइल पापा को नहीं है पसंद, यूं उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। टीम इंडिया के फैशनेबल खिलाड़ियों को टक्कर देते हुए गेंदबाज हार्दिक पांड्या सबसे आगे निकल गए हैं। पांड्या का स्टाइलिश अंदाज आजकल उनकी बॉलिंग से ज्यादा सुर्खियां बटोरता है। और उनके हेयरस्टाइल के तो क्या ही कहने। फिलहाल पांड्या का हेयरस्टाइल काफी अलग और हटके है। जहां युवाओं के बीच पांड्या का हेयरस्टाइल हिट है तो वहीं उनके पापा इसके सख्त खिलाफ हैं।

पांड्या के पिता को उनका ये स्टाइल इतना खराब लगता है कि उन्होंने इसे चिड़िया का घोंसला कह दिया। एक इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या के पिता से जब बेटे के फंकी हेयरस्टाइल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ये बिल्कुल नहीं पसंद। ये चिड़िया के घोंसले जैसा लगता है। पिता की इस सोच पर पांड्या ने कहा कि उनके पिता को लंबे बाल पसंद हैं। इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं। पांड्या के इस हेयरस्टाइल का सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक बना था।

हार्दिक पांड्या फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। टीम की इस जीत का श्नेय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजों को दिया है। कोहली ने कहा कि मैच में गेंदबाजों का सबसे बड़ा योगदान रहा। मैच के आखिरी ओवर में उन्होंने पांड्या पर भरोसा दिखाया और पांड्या ने भी कोहली को कहा कि, 'मैं कर लूंगा। आप चिंता न करें।'

पांड्या के इस भरोसे पर कप्तान ने भी भरोसा दिखाया और इंडिया 6 रनों से सीरीज जीत गई। पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+