दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे एबी डिविलियर्स अब भारत की नागरिकता चाहते हैं। डिविलियर्स ने आरसीबी फ्रेंचाइजी की डिजिटल टीम को दिये इंटरव्यू में बताया कि क्यों वह भारत की नागरिकता चाहते हैं।
आरसीबी डिजिटल टीम को दिये इटरव्यू में डिविलियर्स अपने हाल ही में पैदा हुए बच्चे के बारे में बात करते हैं और वह भारत में रुकने के अपने विचार के बारे में भी बात करते हैं। इस वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि आप भारत में इतना समय बिताते हैं तो क्यूं नहीं आप भारत की नागरिकता ले लेते हैं, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे प्रधानमंत्री के से बात करनी पड़ेगी।
मजाकिया अंदाज में किये गये इस इंटरव्यू में वह हिंदी गाना ये दोस्ती नहीं छोड़ेंगे गाना भी गाते हैं। इसके अलावा वह अपने बच्चे की नैपी बदलने के अनुभव को भी साझा करते हैं और बताते हैं कि कैसे बदली जाए अपने बच्चे की नैपी को। बेहद ही मजाकिया इंटरव्यू को आप भी जरूर देखिये।