विशाखापटनम। कुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह के शानदार खेल के बदौलत मुंबई की टीम ने दिल्ली पर एक बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के दोनों ही हीरो रहे, कुणाल की विस्फोटक बल्लेबाजी और बुमराह की धारदार बॉलिंग ने हर किसी को दिल जीत लिया। दोनों के खेल के बदौलत अभी मुंबई इंडियंस की आशा बची हुई है कि वो प्लेऑफ में रहेगी।
आपको बता दें कि कुणाल पांड्या ने मात्र 37 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। इस बीच उन्होंने मार्टिन गुप्टिल (42 गेंदों पर 48 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 8.2 ओवर में 98 रन की साझेदारी की। पंड्या ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। तो वहीं बुमराह ने मात्र 13 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और मुंबई के लिए जीत दर्ज की।
मालूम हो कि रविवार को मुम्बई इंडियंस टीम ने डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 47वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 80 रनों से हरा दिया। मम्बई ने दिल्ली के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन दिल्ली की टीम 19.1 ओवरो में सभी विकेट गंवाकर 126 रन ही बना सकी।