राष्ट्रमंडल खेल : सोना जीतने को बेताब अखिल
नई दिल्ली,। मेलबर्न में चार वर्ष पहले आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाले मुक्केबाज अखिल कुमार अपने घर में स्वर्ण पदक जीतने को बेताब हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने का गौरव कुमार के नाम है।बीजिंग ओलम्पिक में विजेंदर सिंह की सफलता के बाद भारतीय मुक्केबाजी जगत में जो निखार आया है, उसमें अखिल का भी योगदान रहा है।
मेलबर्न खेलों के चार साल बाद अखिल ने मानों 56 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की कसम खा ली हो। मेलबर्न में अखिल ने 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था। अखिल साबित करना चाहते हैं कि वह अपने वर्ग में श्रेष्ठ हैं। अखिल ने कहा, "मेरी आंखें स्वर्ण पर टिक गई हैं। इससे कम मुझे कुछ भी मंजूर नहीं। मैं सोना जीतने के लिए बेताब हूं। बीजिंग में मैं पदक नहीं जीत सका। इसका मुझे आज भी मलाल है।"
29 वर्षीय अखिल नई दिल्ली में पदक जीतकर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को एक नया आयाम देना चाहते हैं।अखिल कहते हैं, "चोट के कारण मेरी तैयारियां प्रभावित हुई हैं। भाग्य मेरे साथ नहीं रहा है। राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में अभ्यास करना मेरे लिए फायदेमंद रहा है। मैंने अपनी कई कमियों पर विजय पाई है। अब मैं मुकाबलों के लिए बिल्कुल तैयार हूं। मैं इन दिनों ध्यान लगा रहा हूं। इससे मैं खुद को शांत रख सकूंगा।"
अखिल मानते हैं कि इस बार भारत के पास मुक्केबाजी में कई पदक जीतने का मौका है। वह कहते हैं, "हम कम से कम चार स्वर्ण पदक जीत सकते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
