नई दिल्ली। आईपीएल के लीग मैच के बाद क्वालिफायर राउंड आज से शुरु हो रहा है। क्वालिफायर मैचों के टिकटों की बिक्री की भी शुरुआत हो गयी है। पहले क्वालीफायर और फाइनल मैच के लिए टिकटों की बिक्री आईपीएल की साइट पर शुरु हुई है जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
IPL में 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होने अपनी छोटी पारी से पलटा मैच का रुख
पहला क्वालिफायर ग्रुप एक की पहले नंबर की टीम और ग्रुप दो की दूसरे नंबर की टीम के बीच 24 मई को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल मैच 29 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
दूसरा क्वालिफायर मैच दिल्ली के फिरोज शाह मैदान पर 25 और 27 मई को खेला जाएगा। इन मैचों के टिकटों की भी बिक्री शुरु होनी अभी बाकी है।