जडेजा ने किया खुलासा, नहीं पता था शेन वॉर्न के इस शब्द का मतलब
नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शेन वॉर्न को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह तैयार रविंद्र जडेजा ने उन क्षणों को याद किया जब स्पिन गेंदबाजी के महारथी, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने उन्हें 'रॉकस्टार' बताया था। दरअसल जडेजा ने का कहना है कि जब शेन वॉर्न ने उन्हें रॉकस्टार कहा था तब वे इस शब्द का मतलब भी नहीं जानते थे।
गौरतलब है कि टीम इंडिया अगले सप्ताह श्रीलंका के दौरे पर रवाना हो रही है। करीब डेढ़ माह के दौरे में उसे तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलने हैं। श्रीलंका की धीमी पिचों पर जडेजा अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से विराट कोहली ब्रिगेड के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज जडेजा ने कहा कि 'रॉकस्टार का क्या मतलब होता है, तब मुझे यह पता नहीं था। जब मैं शेन वॉर्न से पहली बार मिला तब मुझे यह भी अहसास नहीं था कि वे टेस्ट क्रिकेट के इतने महान गेंदबाज है। वे मुझे रॉकस्टार कहकर बुलाते थे और मुझे इस पर आश्चर्य होता था कि न तो मैं गाना गाता हूं या न ही कोई ऐसी कोई चीज करता हूं जिससे रॉकस्टार कहकर पुकारा जाऊं।' जडेजा ने बताया कि फिर उन्होंने रॉकस्टार का मतलब अपने एक दोस्त से पूछा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
