WWC INDvsAUS: 'डियर लॉर्ड्स, महिलाओं के लिए रास्ता बनाओ, भारतीय टीम आ रही है'
नई दिल्ली। महिला विश्वकप के सेमिफाइनल में पिछले विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारतीय टीम देश के दिलों पर राज कर रही है। जैसे ही ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट गिरा, लोगों की ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय टीम को बधाई देने का तांता लग गया।
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस जीत पर लिखा कि 'वास्तव में देश के लिए इन अद्भुत लड़कियों ने जो हासिल किया है, इस पर गर्व है। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।' जतिन सप्रू ने लिखा कि 'डियर,लॉर्ड्स, महिलाओं के लिए रास्ता बनाओ। 3 साल बाद, एक भारतीय टीम आपको जीतने के लिए आ रही है, और उसके साथ दुनिया भी।'
वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा...
वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा है- 'बधाई। टीम का उम्दा प्रयास। आप में से हर एक को फाइनल के लिए शुभकामनाएं।' हरभजन सिंह ने टीम को बधाई देते हुए लिखा है कि- 'शानदार बल्लेबाजी के प्रदर्शन के साथ बेहतरीन गेंदबाजी के साथ फाइनल में तूफान का क्या तरीका है! आप सभी का गर्व है।' सचिन तेंदुलकर ने लिखा है - 'इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी टीम को बधाई दी है। राहुल ने लिखा है - 'बधाई आपने हमें गर्व करने का अवसर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
