मोहाली। एक बार फिर से पंजाब इलेवन की सह-मालकिन प्रीति जिंटा अपने गुस्से के कारण चर्चा में हैं। दरअसल सोमवार को मोहाली में हो रहे बैंगलोर से मुकाबले में अपनी टीम को चियर करने पहुंची प्रीति जिंटा को उस समय गुस्सा आ गया जब उनका एक फैन बाउंड्री लाइन को क्रास करने लगा।
आखिरकार अपने से 10 साल छोटे जीन की मिसेज बनीं प्रीति जिंटा
दरअसल प्रीति को मैदान में देखकर उनके चाहने वाले एकदम से जोश में आ गये। प्रीति ने सबका हाथ हिलाकर अभिवादन किया, उन्होंने अपनी टीम की टी-शर्ट भी फैन को बांटी लेकिन उनका एक फैन बार-बार मना करने के बावजूद स्टेडियम और बाउंड्री लाइन के बीच आकर प्रीति-प्रीति चिल्ला रहा था जिसे दो बार मना करने के बाद भी जब वो नहीं माना तो प्रीति ने गुस्से में उस व्यक्ति को डांट दिया और अपने व्यवहार पर लगाम लगाने को कहा।
प्रीति का ये रूप देखकर एक बार सब लोग हैरान ही रह गये। फिलहाल प्रीति की डांट का असर हुआ और वो फैन फिर वहां नजर नहीं आया।
गौरतलब है कि आईपीएल के नौवें संस्करण में सोमवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए लीग के 38वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को एक रन से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की है।