Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: तिरुवनंतपुरम में तेज बारिश, टी-20 के 'फाइनल' मैच पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच में मगंलवार शाम तिरुवनंतरपुरम में खेला जाना है। अभी तक दोनों टीमें इस सीरीज में 1-1 मैच जीतकर बराबर है। ऐसे में तीसरे टी20 मैच दोनों टीमों के बीच फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन इस बीच क्रिकेट प्रशंसको के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल तिरुवनंतपुरम में सोमवार को काफी जोरदार बारिश देखने को मिली। इस बारिश से अब मंगलावर को होने वाले मैच पर खतरा मंडराने लगा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। अगर कल वाकई में बारिश हुई तो ऐसे में इस मैच की होने की संभावना बहुत कम रह जाएगी। मंगलवार शाम 7 बजे से होनें वाले इस मैच के अबी तक 40 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में इन दर्शकों को भी मायूसी का सामना करना पड़ सकता है।

1998 के बाद हो रहा है पहला मैच

1998 के बाद हो रहा है पहला मैच

बता दें कि इस मैच को लेकर तिरुवनंतपुरम के दर्शकों के बीच काफी उत्साह है क्योंकि साल 1998 के बाद से इस शहर में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले इस शहर में आखिरी मैच 25 जनवरी 1998 को खेला गया था जब वेस्टइंडीज और भारत की टीमें एक दूसरे टकराईं थी।

गेंदबाजों को फायदा पहुंचाएगी पिच

गेंदबाजों को फायदा पहुंचाएगी पिच

केरल के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने बताया कि मैंने हाल ही में इस मैदान में रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। यह पिच गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाली है। इस मैदान पर उसी टीम को विजय मिलेगी जिस टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आशीष नेहरा की विदाई के बाद अब इस मैच में जीत दिलाने की जिम्मेदारी युवा भारतीय गेंदबाजों की होगी।

ये भी पढ़ें- इंडियन बिजनेस फोरम की बैठक में PM मोदी ने खोला बड़ा राज

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+