Video: कोहली ने फिर जीता दिल, बस से उतकर दिव्यांग बच्चों के साथ खिंचाई सेल्फी
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली भले ही सुपर स्टार हों लेकिन उनके पास अपने प्रशंसकों और बच्चों के साथ बातचीत करने का समय हमेशा रहता है। कोहली हमेशा अपने फैंस को प्यार देते रहते हैं। कोहली ने तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले दिव्यांग बच्चों से मिलकर सभी का दिल जीत लिया।
ग्रीनफील्ड स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच से पहले कोहली टीम बस से बाहर निकलकर बच्चों से मिलने गए। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत करने के अलावा उन्हीं के फोन से सेल्फी भी क्लिक की। हड्डी की समस्या से पीड़ित बच्चों को कोहली ने सेल्फी के साथ-साथ ऑटोग्राफ भी दिए। बता दें कि बच्चों के साथ मीटिंग एडीजीपी संध्या और आईजी मनोज अब्राहम की एक पहल थी।
@imVkohli King on and off the field👑 pic.twitter.com/8eycrXgYfE
— Naveen Samy (@ImNsamy) November 8, 2017
बता दें कि तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में पहली बार कोई टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया था। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए। जीत के लिए 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 61 रन ही बना सकी और भारत में पहली बार सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।
इसे भी पढ़ेंः- बड़ी चूक! आखिरी टी20 में नहीं हुआ था राष्ट्रगान, जब मचा बवाल तो मांगी माफी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
