For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बोरिंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू हुआ आईपीएल 2016

By Ajay Mohan

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के नवें सीजन की शुरुआत बोरिंग ओपनिंग सेरेमनी से हुई। कहने को तो यह इंडियन लीग है, लेकिन इंडियन संगीत पूरी सेरेमनी से गायब दिखा। बीच-बीच में डीजे ब्रावो ऐसे छाये रहे मानो यह वेस्टइंडीज का कोई लीग हो। खैर क्रिकेट प्रेमियों की रुचि इन सबसे कहीं ज्यादा चौके-छक्कों पर होती है, जो कल से लगेंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंन और पुणे की टीम के बीच होगा।

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत राजीव शुक्ला की वेलकम स्पीच के साथ हुई, जिसके बाद सभी टीमों के कप्तान मंच पर नजर आये।

गौतम गंभीर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी एक दम अलग अंदाज में दिखे। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने सबसे पहले एंट्री ली। वहीं उनके ठीक बाद गुजरात लॉयन्स के कप्तान सुरेश रैना आये। और फिर बाकी के कप्तान।

कप्तानों की एंट्री के बाद कैटरीना कैफ ने थोड़े बहुत ठुमके लगाये और फिर अंकित तिवारी और हनी सिंह ने डीजे ब्रावो को साथ मिलकर जो समा बाधा, उसमें दर्शक सराबोर हो गये। इसी बीच जैक्लीन फरनांडीज ने भी स्टेज पर परफॉर्म किया। और हां रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस के अलावा माइक हाथ में लेकर सेरेमनी का समापन किया।

रनवीर ने कई कलाकारों को मंच पर बुलाया और फिर अंतिम धुनों से ठीक पहले चैंपियन-चैंपियन गीत ब्रावो के साथ गाया। म्यूजिकल ग्रुप मेजर लेजर की धुनों पर श्वेता पंडित ने भी गीत गाये।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+