भारत हॉकी के सेमीफ़ाइनल में
दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ ये मैच भारत को सेमी-फ़ाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीतना था. इतना ही नहीं उन्हें ये जीत कम से कम तीन गोलों के अंतर से हासिल करनी थी.और दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में भारत ने ये कर दिखाया.
भारत ने शुरु से ही आक्रमक रुख़ अपनाया और इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले 20 मिनट में ही भारत ने 4-0 से बढ़त ले ली थी. भारत की ओर से शिवेंद्र सिंह और संदीप सिंह ने दो-दो गोल किए.
पाकिस्तान ने मोहम्मद इमरान के पेलन्टी स्ट्रोक के ज़रिए गोल किया और इसके अलावा रेहान बट्ट और मोहम्मद रिज़वान ने भी गोल किए. पाकिस्तान ने अंतिम दो मिनट में चौथा गोल दागा लेकिन भारत पहले ही सात गोल दागकर निर्णायक बढ़त ले चुका था.
मंगलवार को होने वाले सेमीफ़ाइनल मैच में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. भारत-पाक मैच देखने के लिए स्टेडियम खचा-खच भरा हुआ था. सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मैच देखने के लिए आए थे और जनरल स्टैंड में बैठे. पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक भी पाकिस्तान का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे. मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान ने रजत पदक जीता था. पाकिस्तान अब पाँचवे स्थान के लिए दक्षिण अफ़्रीका से खेलेगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
