IPL 2016: विराट कोहली को याद आये माल्या, हुए इमोशनल
नई दिल्ली। आरसीबी आईपीएल टीम के कैप्टन विराट कोहली अचानक से उस पल एकदम से इमोशनल दिखे जिस समय उन्होंने आरीसीबी टीम फ्रेंचाइजी के पूर्व निदेशक विजय माल्या की बात की।
कोहली ने कहा कि आरसीबी से मेरा जुड़ाव काफी भावनात्मक है क्योंकि इसके कारण ही मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला जिसके लिए मैं माल्या को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने ही मुझे इस टीम के लिए चुना था।कोहली ने ये बात आईपीएल मैच के ठीक पहले हुई प्रेसवार्ता में कही।
आपको बता दें कि कैप्टन विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम आज आईपीएल 9 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। सनराइजर्स की कमान आस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर के हाथों में है। बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
टीमें :
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, केन रिचर्डसन, सैमुएल बद्री, ट्रेविस हेड, प्रवीण दुबे, विक्रमजीत मलिक, इकबाल अब्दुल्ला, सचिन बेबी, अक्षय कारनेवार, विकास टोकस, के.एल. राहुल, परवेज रसूल, अबु नेचीम, हर्षल पटेल, एस.अरविन्द, वरुण एरॉन, याजुवेन्द्र चहल, अब्राहम डिविलियर्स, डेविड वीज, एडम मिलने, क्रिस गेल।
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, रिकी भुई, ट्रेंट बाउल्ट, मोइसिस हेनरिक, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल, मुस्ताफिजुर रहमान, नमन ओझा, करन शर्मा, त्रिमालसेट्टी सुमन, युवराज सिंह, आशीष नेहरा, अशीष रेड्डी, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, भुवनेश्वर कुमार, इयोन मोर्गन, विजय शंकर, बरिंदर सरन, आदित्य तारे, केन विलियमसन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
