एथलेटिक्स में भारत का कमाल
पूनिया के हाथ से निकला डिस्कस सबसे आगे यानी 61.51 मीटर दूर गिरा. इससे पहले ट्रैक ऐंड फ़ील्ड इवेंट में भारत को कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण 1958 में मिल्खा सिंह ने दिलाया था.
सोमवार को नेहरू स्टेडियम में महिला डिस्कस थ्रो में स्वर्ण ही बल्कि रजत और कांस्य पदक भी भारत के नाम रहे. महिला डिस्कस थ्रो में रजत पदक हरवंत कौर को और कांस्य पदक सीमा अंतिल को मिला. ट्रैक ऐंड फ़ील्ड इवेंट में तो भारत के लिए सोमवार यादगार दिन रहा लेकिन बॉक्सिंग में निराशा ही हाथ लगी.
सोमवार को भारतीय मुक्केबाज़ी के प्रशंसकों को सबसे अधिक निराशा हुई ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर की हार से. विजेंदर को इंगलैंड के एंथनी ओगोवो ने सेमीफ़ाइनल में हराया.
विजेंदर के अलावा भारत के दिलबाग सिंह, अमनदीप सिंह और जय भगवान को भी सेमीफ़ाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है. लेकिन भारत के लिए अच्छी ख़बर ये है कि बॉक्सिंग में ही परमजीत सम्होटा, मनोज कुमार और सुरनजॉय सिंह फ़ाइनल में पहुंच गए हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
