नयी दिल्ली। आईपीएल में कल खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंन के हाथों हार मिली है। इस हार के साथ ही बैंगलोर पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। बैंगलोर अब आईपीएल मुकाबले में आगे तभी बढ़ सकता है जब वो आगे आने वाले सारे मुकाबले जीते। IPL 2016: विराट के नाम दर्ज हुआ गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अब हर मैच उनकी टीम के लिए नॉकआउट होगा। विराट ने कहा कि अब हमारे लिए हर मैच करो या मरो जैसा है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां और मुझे ऐसी ही परिस्थितियों में मजा आता है। विराट ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खिलाड़ी के असली पहचान होती है। मैदान के बाहर इस क्रिकेटर की वाइफ दे रही है विरोट कोहली को चुनौती
मुंबई से हारने के बाद विराट ने कहा कि मुंबई टीम जीत की हकदार थी, क्योंकि उन्होंने पिच को सही पहचाना। उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तारिफ करने हुए कहा कि भले ही हम हार गए हो, लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी और फिल्डिंग की। आपको बता दें कि बैंगलोर ने पास 10 मैचों से आठ प्वॉइंट हैं और प्लेऑफ के लिए उसे अब हर मैच जीतना होगा।