पहले दादा ने की एमएस धोनी की आलोचना, अब दी ये 'अलग काम' करने की सलाह
नई दिल्ली। पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करने के बाद अब बड़ी सलाह दी है। गांगुली ने धोनी से टी20 के प्रति रवैया बदलने को कहा है। गांगुली ने धोनी को सलाह दी है कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रति अपना 'अलग' रवैया अपनाएं। बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने हाल ही में धोनी के टी20 भविष्य पर सवाल उठाए थे।
धोनी को सलाह देते हुए गांगुली ने कहा, ''एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की तुलना में धोनी का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है। उम्मीद करते हैं कि कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन उनसे इस बारे में अलग से बात करेगा क्योंकि धोनी में काफी क्षमता है। अगर धोनी टी20 अंतरराष्ट्रीय के प्रति अपना रवैया बदलते हैं तो वह फिर से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
गांगुली ने कोलकाता में एक टीवी शूटिंग के दौरान कहा, ''मुझे लगता है कि उसे वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए लेकिन उसे टी20 में अलग तरीका अपनाना होगा। उसे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खुलकर खेलने होंगे। यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है और वे क्या चाहते हैं कि वह कैसे खेले।''
इसे भी पढ़ेंः- सौरव गांगुली, आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर को धोनी ने ऐसे दिया करारा जवाब
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
