रैना ने खोला अपनी सफलता का राज, ये हैं उनकी लकी चार्म
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन में नई टीम गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना अपने प्रदर्शन के बेहद खुश हैं। इस नई टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान किया है। सुरेश रैना की कप्तानी इस टीम ने खेले गए पांच में से चार मैच जीते हैं। ऐसे में एक सफल कप्तान के तौर पर देखे जा रहे रैना ने अपनी सफलता का श्रेय पत्नी प्रियंका चौधरी को दिया है। IPL 2016: सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा, जो अब से पहले कोई नहीं कर पाया
आईपीएल के इतिहास में रैना ही अकेले बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाए हैं। वहीं उनकी अगुवाई में गुजरात की टीम बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अपनी कामियाबी का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी पत्नी को दिया है। रैना ने कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें शांत रहने और अपनी जिम्मेदारी निभाने में काफी मदद की है। जब रैना ने पत्रकार को कहा, आप अपनी पत्नी के साथ खुश हैं या फिर...
पत्रकारों से बात करते हुए रैना ने कहा कि मुझे लगता है कि शादी के बाद मेरे अंदर काफी सुधार हुआ है। अब मैं शांत रहने और जिम्मेदारी को समझने वाला बन गया हूं। रैना ने कहा कि अपने साथी खिलाड़ियों के साथ अधिक समय बिताने से उनकी पत्नी को कोई समस्या नहीं है और वह भी इस बात को समझती है साथ ही उनका समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका की समझ और समर्थन से मुझे टीम के लिए अच्छा करने का मौका देता है।
आपको बता दें कि पिछले साल सुरैश रैना ने अपने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी की थी। अब वो मां बनने वाली है। माना जा रहा है कि आईपीएल मैचों के दौरान उन्हें अपने पह ले बच्चे के जन्म पर पत्नी से मिलने हॉलैंड जाना पड़ सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
