राष्ट्रमंडल खेल: पहले दिन 8 स्वर्ण पदक दांव पर
तैराकी के मुक़ाबले सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से एसपी मुखर्जी तैराकी परिसर में शुरु होंगे. सुबह की सेशन में प्रारंभिक मुक़ाबले होंगे और शाम चार बजे से लेकर करीब साढ़े पांच के बीच इस खेल के पांच स्वर्ण पदकों की निर्णय हो जाएगा.
तैराकी की जिन पांच प्रतिस्पार्धाओं में स्वर्ण पदकों का फ़ैसला होगा, वे हैं -महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल, पुरुषों की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल, महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, पुरुषों की 200 सौ मीटर बटरफ़्लाई और पुरुषों की ही 4X100 मीटर फ़्रीस्टाइल.
भारोत्तोलन में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग और पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता का निर्णय सोमवार को हो जाएगा. भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं जवाहरलाल नेहरू खेल परिसर में हो रहीं हैं.
इसके अलावा एक स्वर्ण पदक का निर्णय इंदिरा गांधी खेल परिसर में होने वाले जिमनास्टिक मुक़ाबलों में भी होगा. इसके अलावा सोमवार को नौ अन्य खेलों की भी शुरुआत होगी. महिला हॉकी में सोमवार को मेज़बान भारत का मुक़ाबला स्कॉटलैंड से होगा.
भारतीय दल खेलों के पहले दिन बढ़िया शुरुआत करना चाहेगा. इस बार भारतीय टीम की नज़र सौ मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहने की है. सोमवार के महिला हॉकी अलावा तीरंदाज़ी, बैडमिंटन, जिमनास्टिक, लॉन बॉल, नेटबॉल, टेबल-टेनिस और टेनिस के शुरुआती मुक़ाबले आरंभ होंगे.
टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना पुरुष एकल और पूजाश्री वेंकटेशा महिला एकल मुक़ाबलों में एक्शन में दिखेंगे. इसके अलावा मिश्रित युगल मुक़ाबलों में सानिया मिर्ज़ा और लिएंडर पेस के अलावा रोहन बोपन्ना और निरुपमा संजीव की जोड़ी भी मैदान पर उतरेगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
