सुनील छेत्री ने कहा- क्वालीफायर मैच हमें जीतना ही होगा
नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री चाहते हैं कि भारत एएफसी एशिया कप के लिये नियमित रूप से क्वालीफाई करके प्रतिमान स्थापित करे। बता दें कि भारतीय टीम एशियाई कप क्वालीफायर (AFC) के लिये तैयारी कर रही है, जिसमें पहला मुकाबला म्यामांर से होगा। गौरतलब है कि एएफसी चैलेंज कप के 2014 के चरण में म्यामांर विजेती थी।
छेत्री ने कहा, वो सिर्फ यह मैच जीतना चाहते हैं। नियमित रूप से AFC एशिया कप के लिये क्वालीफाई करके हमें प्रतिमान स्थापिक करना होगा और यह समय इसे हासिल करने का है। छेत्री ने कहा कि इससे आपको इस बात की जानकारी होगी कि आप सुधार कर रहे हैं।
छेत्री के मुताबिक म्यामांर के खिलाफ यह मैच भारत के लिये काफी अहम है क्योंकि इसमें क्वालीफाई करने का मौका अच्छा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिये सबसे ज्यादा गोल करने वाले छेत्री ने कहा कि उन्हें और उनके खिलाड़ियों को म्यामांर को हराने के लिये अपना सबसे अच्छा खेल दिखाना होगा।
ये भी पढ़े: भारतीय होने की वजह से पीटता था पाकिस्तानी पति, सुषमा स्वराज अब बचाएंगी उसकी जान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
