पाक के खिलाफ फाइनल से पहले राहुल द्रविड़ ने दी कोहली को खास सलाह
बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 96 रनो की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है। जिसका लाभ उन्हें अभी हाल ही में जारी हुई आईसीसी वनडे रैंकिंग में मिली। कोहली ने तीसरे नंबर से छलांग लगाते हुए सीधे नंबर वन का स्थान कब्जाया है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक कप्तान एबी डिविलियर्स को पछाड़कर नंबर वन की रैंक हासिल की है। इसके अलावा ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा कमाल की बल्लबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 123 रनों की पारी खेली।
कुल मिलाकर गुरुवार को बांग्लादेश को 9 विकेट से हराने वाली 11 सदस्यीय भारतीय टीम गजब की फॉर्म में है। श्रीलंका के खिलाफ मैच हारने के अलावा भारत ने हर मैच में गजब की परफॉर्मेंस दी है। शुरूआत के दो मैच से बाहर रहने वाले स्पिनर आर अश्विन की टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्चुअल क्वॉर्टरफाइनल में वापसी हुई और उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी।
इसी को ध्यान में रखते हुए राहुल द्रविड़ ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले चैंपियंस ट्रोफी फाइनल से पहले कप्तान विराट कोहली को एक सलाह दी है। पूर्व कप्तान द्रविड़ ने कहा कि कोहली को फाइनल मुकाबले में किसी भी तरह के बदलाव से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि- कोहली को मौजूदा टीम के साथ ही फाइनल में उतरना चाहिए।
द्रविड़ ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के कार्यक्रम में कहा, 'मुझे लगता है कि विराट को उन चीजों पर बरकरार रहना चाहिए जो उसके लिए फायदेमंद रहीं। हमने देखा कि भारत को टारगेट का पीछा करना पसंद है। उनके पास कुछ अच्छे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो दबाव वाले बड़े मैचों में खेले हैं, उन्हें पता है कि इन हालात से कैसे निपटना है और मुझे लगता है कि इस रणनीति ने उनके लिए काम किया है।'
द्रविड़ के मुताबिक भारत के पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो दबाव में शानदार खेलते हैं। इसीलिए भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करना अच्छा लगता है। द्रविड़ के मुताबिक फाइनल में जाधव, पांड्या को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
