शाम 7 बजे से शुरू होगा राष्ट्रमंडल खेल उद्घाटन समारोह
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन समारोह की शुरुआत रविवार शाम 7 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगी। समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स संयुक्त रूप से करेंगे। इन खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब दो लोग इस समारोह की शुरुआत करेंगे।
1 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेने के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने आयोजन स्थलों का दौरा किया। राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन स्थलों की सुरक्षा के लिए 29000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों की 195 कम्पनियां भी तैनात रहेंगी। इस तरह तकरीबन एक लाख सुरक्षाकर्मी आयोजन स्थलों की सुरक्षा करेंगे। इसके अलावा "आयोजन स्थलों के भीतर और बाहर करीब 3,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।"
आयोजन स्थलों पर दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए गृह मंत्रालय ने खेलों के मद्देनजर सलाह जारी की है जिसमें दर्शकों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उद्घाटन समारोह के चलते सरकार ने रविवार को दिल्ली में शॉपिंग मॉल और बाजारों को बंद रखने के आदेश दिये हैं।
2 घंटे तक चलेगा आयोजन
दो घंटे तक चलने वाले उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स करीब 65,000 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में 3 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत की आधिकारिक घोषणा करेंगे। दुनियाभर के लोग टेलीविजन के जरिए इस समारोह के गवाह बनेंगे।
समारोह की शुरुआत में क्वींस बैटन ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी रैली पूरी करते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी। ससमारोह में विभिन्न प्रतिभागी अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए रैली निकालेंगे। समारोह के दौरान हजारों युवा कलाकार संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।
शुभारंभ समारोह के मेहमानों में न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद, मोनक्को के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद व नौरू के राष्ट्रपति मरकस स्टीफन मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जैक्स रोग और राष्ट्रमंडल खेल संघ प्रमुख माइक फेनेल भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह छह हिस्सों में होगा। इसके तहत 'रिद्म ऑफ इंडिया', 'स्वागतम', 'ट्री ऑफ नॉलेज', 'योगा', 'ग्रेट इंडियन जर्नी' खण्ड होंगे और अंतिम हिस्से में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान राष्ट्रमंडल खेल गीत 'जियो उठो बढ़ो जीतो' प्रस्तुत करेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications