एक बार फिर से युवी ने सचिन के पैर छूकर जीता सबका दिल

हैदराबाद। युवराज सिंह के लिए सचिन तेंदुलकर क्या मायने रखते हैं, यह बात किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सचिन को अपना बड़ा भाई, मेंटर, आदर्श और अपना गुरू मानने वाले युवी ने एक बार फिर से मैदान पर ऐसा कुछ किया जिसे देखकर ना केवल सचिन बल्कि पूरा देश भावुक और गदगद हो गया।

विराट बेस्ट लेकिन सचिन से तुलना करना ठीक नहीं: युवराज सिंह

दरअसल चोट के कारण बाहर चल रहे युवराज सिंह ने इस सीजन का पहला आईपीएल मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता जिसे कि उनकी टीम ने जीत भी लिया। इस मैच में युवी ने शानदार 23 गेंदों पर 39 रन बनाये जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। इस मैच को जीतने के बाद जैसे ही मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने सचिन तेंदुलकर मैदान में आये तब युवी ने उनसे हाथ मिलाने के बजाय पैर छू लिये।

मदर्स डे: मिलिए धुंरधर क्रिकेटर्स की सुपर मॉम से और कीजिये सलाम

जिसे देखकर सचिन एकदम से गदगद हो गये, उन्होंने तुरंत युवराज सिंह को गले लगा लिया। युवी का यह रूप हर किसी के दिल को छू गया। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब युवराज ने सार्वजनिक रूप से तेंदुलकर का पैर छूआ है इससे पहले आईपीएल के पिछले सीजन में भी उन्होंने मैदान पर सचिन के पैर छू कर दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

Story first published: Monday, May 9, 2016, 11:33 [IST]
Other articles published on May 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+