मिलिए आईपीएल के टॉप 10 विदेशी खिलाड़ियों से, जिनके बल्ले से बरसती है आग

नई दिल्ली। आईपीएल का दंगल अपने पूरे शबाब पर है, ग्लैमर, पैसा और रोमांच से भरे इस खेल में विदेशी खिलाड़ियों ने जबरदस्त लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

आईपीएल का ये 10वां सत्र चल रहा है, ऐसे में पिछले 10 सालों में ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी रहे हैं, जिनकी यादगार पारियां आज भी जेहन में ताजा है और जिन्हें देखने के लिए आज भी मैदान में भीड़ देखी जाती है।

आइए मिलते हैं आईपीएल के टॉप 10 विदेशी खिलाड़ियों से, जिनके बल्ले से बरसती है आग..

क्रिस गेल

क्रिस गेल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है आरसीबीके प्लेयर क्रिस गेल, इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इस सत्र में 10,000 रन पूरे किए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, उन्होंने अब तक अपने करियर में 40 से अधिक औसत और लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। गेल के नाम पर क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में 18 शतक और 60 अर्धशतक दर्ज हैं।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिये हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं।

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स की टीम आरसीबी भले ही इस बार आईपीएल में अभी तक कमाल नहीं कर पाई है लेकिन इनके फैंस को अभी भी इनके धांसू खेल की उम्मीद है। एबी ने 124 मैचों में 3402 रन बनाए हैं।

शेन वाटसन

शेन वाटसन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन भी लोकप्रिय खिलाड़ियो में से एक हैं। वाटसन आरसीबी का हिस्सा हैं, इन्होंने 99 मैचों में 2,612 रन बनाए हैं।

ब्रैंडन मैक्कुलम

ब्रैंडन मैक्कुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम भी लोकप्रिय खिलाड़ियो में से एक हैं। मैक्कुलम गुजरात लायंस का हिस्सा हैं, इन्होंने 99 मैचों में 2,698 रन बनाए हैं।

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा

मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा को देखने के लिए लोग बुरी तरह पगलाए रहते हैं। इनकी बॉलिंग और स्टाइल दोनों ही लोगों में खासी लोकप्रिय है। इन्होंने आईपीएल के 102 मैच खेले हैं और 147 विकेट अपने नाम किए हैं।

जैक कालिस

जैक कालिस

मशहूर खिलाड़ियों की लिस्ट बने और जैक कालिस का नाम ना लिया जाए, ये तो बेईमानी हुई ना, कालिस ने साल 2008 से 2014 के बीच में 98 मैच खेले हैं और 2427 रन बनाए हैं।

शान मार्श

शान मार्श

किंग्स इलेवन पंजाब का ये खिलाड़ी आरेंज कैप विनर भी रह चुका है, इसके खेल को देखने के लिए लोग आज भी काफी बेकरार रहते हैं। इन्होंने 64 क्रिकेट मैच में 2269 रन बनाए हैं।

डैरेन ब्रावो

डैरेन ब्रावो

भले ही चोट के कारण डैरेन ब्रावो इस बार आईपीएल का हिस्सा ना हों लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी मामले में कम नहीं है। गुजरात लायंस का ये सुपर हीरो अब तक आईपीएल के 106 मैचों में 1262 रन बना चुका है।

सुनील नारायण

सुनील नारायण

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील फिलिप नारायण किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने में सुनील का बहुत बड़ा हाथ रहा है। ये लोकप्रिय विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। इन्होंने मात्र 74 मैच ही खेले हैं लेकिन इन मैचों में ही इन्होंने अपनी तूफानी पारियों से लोगों का दिल जीत लिया है।

Story first published: Thursday, April 27, 2017, 16:25 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+