IPL 2017: सबसे तेज शतक ठोकने वालों में गेल हैं बाहुबली, जानिए और कौन-कौन हैं लिस्ट में
नई दिल्ली। आईपीएल का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है, चौंको-छक्कों की बारिश वाले इस गेम में हर खेल नया होता है, कौन यहां कब हीरो बन जाए, कहना थोड़ा मुश्किल है।
ऐसे में आईपीएल के 10 वें संस्करण में उनका जिक्र ना हो जिनकी वजह से आईपीएल का रोमांच चारगुना बढ़ जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं आईपीएल के टॉप के शतकवीरों की, जिनकी यादगार पारियां आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं।

क्रिस गेल
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा शतक (पांच) उन्हीं के ही नाम दर्ज हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस तूफानी बल्लेबाज ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंद पर ही 100 रन बना डाले थे।

यूसुफ पठान
सबसे तेज शतकों के मामले में दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान का नाम है। केकेआर के साल 2010 में यूसुफ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 37 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।

डेविड मिलर
तीसरा नंबर डेविड मिलर का है। साल 2013 में मिलर ने आरसीबी के 190 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 38 बॉलों पर धुंआधार 101 रन बनाए थे।

एडम गिलक्रिस्ट
चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम है। गिलक्रिस्ट ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 42 गेंद में ही अपना शतक पूरा कर लिया था।

एबी डिविलियर्स
पांचवें पायदान पर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, डिविलियर्स ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 43 गेंद में अपना शतक पूरा किया था।

डेविड वार्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर इस लिस्ट में नंबर 6 पर हैं। उनकी केकेआर के खिलाफ खेली गई 43 गेंदों पर शतकीय पारी को कोई नहीं भूल सकता है।

सनत जयसूर्या
इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या नंबर 7 पर हैं। इन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में 100 रन ठोंके थे।

मुरली विजय
तमिलनाडु का ये डैशिंग प्लेयर जो कि टेस्ट मैच का बादशाह कहा जाता है, इस लिस्ट में नंबर 8 पर हैं। इन्होंने साल 2010 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए राजस्थान रायल्स के खिलाफ मात्र 46 गेंदों में मात्र 127 रनों की खूबसूरत पारी खेली थी।

क्रिस गेल
इस नंबर फिर से क्रिस गेल ही हैं, इन्होंने साल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पांचवा शतक ठोंका था। इन्होंने मात्र 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

क्रिस गेल
एक बार फिर से इस पायदान पर बाहुबली क्रिस गेल ही हैं, वो रिकॉर्ड के बादशाह हैं और शतकों के बिग बॉस।
- 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ गेल ने 66 गेंदों पर 175 रन बनाए थे।
- 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ गेल ने 62 गेंद पर 128 रन बनाए थे।
- 2011 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेल ने 47 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी।
- 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गेल ने 49 गेंदो पर 107 रनों बनाए थे।
- 2011 के सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ गेल से 48 गेंदो पर 81 रन जडे़ थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications