For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत और श्रीलंका टेस्ट मैच का स्कोर

By Staff
ये सिरीज़ तीन मुख्य कारणों से दिलचस्प मानी जा रही है. पहला तो ये कि इस श्रृंखला में खिलाड़ी अंपायरों के निर्णय को बदलने के लिए अपील कर सकेंगे.

इसे फ़िलहाल ट्रायल के तौर पर किया जाएगा.

इसके अलावा सचिन तेंदुलकर इस श्रृंखला में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं.

सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है और सचिन इससे 172 रन पीछे हैं.

सिरीज़ के दिलचस्प होने का तीसरा कारण है श्रीलंका के नए तेज़ गेंदबाज़ अजंता मेंडिस जिन्होंने एशिया कप के फ़ाइनल में भारतीय बल्लेबाज़ों की बेहद परेशान किया था.

अहम सिरीज़

भारत ने आख़िरी बार वर्ष 2001 में श्रीलंका का दौरा किया था जब भारत श्रृंखला हार गया था. उस दौरे में अनिल कुंबले और सचिन तेंदुलकर घायल होने के कारण नहीं खेल पाए थे.

घरेलू मैदान पर श्रीलंका का रिकॉर्ड काफ़ी अच्छा रहा है. पिछले चार सालों में उसने दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ घेरलू सिरीज़ जीती हैं और अपने मैदानों पर 16 में से केवल एक मैच हारा है.

जहाँ तक भारतीय खेमे की बात है तो भारत के पास राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और गांगुली जैसे बल्लेबाज़ हैं जबकि गेंदबाज़ी में भारत के पास अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, ज़हीर खान और इशांत शर्मा हैं.

भारत श्रीलंका में तीन टेस्ट मैच और पाँच वनडे मैच खेलेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+