Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी अभिनेता ने लाहौर बादशाह में हिस्सेदारी खरीदी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अभिनेता मोअम्मर राणा ने इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) की लाहौर बादशाह टीम में हिस्सेदारी खरीदी है।

इस बारे में जानकारी आज आईसीएल के आयोजकों ने दी। उनके अनुसार राणा लाहौर बादशाह को भारत और पाकिस्तान में प्रोमोट करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर राणा ने कहा, "मुझे खुशी है कि लाहौर बादशाह ने इतना अच्छा खेल दिखाकर लाखों लोगों का मनोरंजन किया है। मैं इंजमाम, मोईन खान और मुश्ताक अहमद जैसे दिग्गजों के साथ लाहौर बादशाह को क्रिकेट के अगले पायदान तक ले जाना चाहता हूं।

मुझे यकीन है कि प्रशंसक लाहौर बादशाह को सहयोग करेंगे।"

आईसीएल कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा, "लाहौर बादशाह के कारण 'एडलविस 20 चैलेंज' को खूब प्रोत्साहन मिला है। लाहौर बादशाह सबसे बढ़िया टीमों में से एक है और पाकिस्तान में राणा की प्रसिद्धि को देखते हुए मुझे यकीन है कि टीम को समूचे उपमहाद्वीप में पसंद किया जाएगा।"

गौरतलब है कि गत सप्ताह अभिनेता मिठुन चक्रवर्ती भी आईसीएल की कोलकाता टाइगर्स टीम में हिस्सेदारी खरीद चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+