Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वनडे रैंकिंग में भारत नंबर दो

दूसरे पायदान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूज़ीलैंड से छह विकेट से मेलबॉर्न में हारने के बाद तीसरे नंबर पर खिसक गई है.

भारत ने लगातार नौ वनडे मैच जीतकर 122 अंक अर्जित किए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे नंबर पर है, आईसीसी रैंकिंग की शुरूआत अक्तूबर 2002 में की गई थी.

दक्षिण अफ्रीका की टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुँची है लेकिन वह भारत से सिर्फ़ तीन अंक आगे है.

ऑस्ट्रेलिया का भारत के नीचे तीसरे नंबर पर पहुँच जाना भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफ़ी ख़ुशी की खबर है लेकिन ऑस्ट्रेलिया भारत से सिर्फ़ एक अंक पीछे है.

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वनडे सिरीज़ में श्रीलंका से 4-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम अगर रविवार को अपना अंतिम मैच जीत लेती है तो वह दक्षिण अफ्रीका के काफ़ी करीब पहुँच जाएगी.

भारत का दूसरे नंबर पर टिके रहना मुश्किल हो सकता है क्योंकि रविवार और मंगलवार के खेले जाने वाले सिडनी और एडिलेड के वनडे ऑस्ट्रेलिया जीत लेता है तो वह दूसरे नंबर पर वापसी कर सकता है.

अगर ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन मैच जीत जाता है तो वह अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बराबर पहुँच जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया अभी भी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बना हुआ है, हालांकि वह दक्षिण अफ्रीका की टीम से टेस्ट सिरीज़ हार चुका है.

टेस्ट रैंकिंग में 126 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 121 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर.

टेस्ट रैंकिंग में भारत 118 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

जो टीम पहली अप्रैल को नंबर वन पर होगी उसे आईसीसी एक लाख पचहत्तर हज़ार डॉलर का इनाम देगी जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद टीम को 75 हज़ार डॉलर मिलेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+