कब्र खोदते फोटो के बाद, वाइफ के साथ फिर ट्रोल हुए मो. शमी, आए गंदे कमेंट्स

नई दिल्ली। लगता है दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना कुछ लोगों को बिल्कुल भाता नहीं है, तभी तो वो कहते कुछ हैं और हो कुछ जाता है।

एक बार फिर से वो अपनी एक पोस्ट की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल आईपीएल में बिजी होने के कारण शमी ने फेसबुक के जरिए अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर बधाई दी जिसके बाद लोगों ने उन्हें निशाना बना लिया।

लोगों को शमी का यूं विश करना रास नहीं आया

लोगों को शमी का यूं विश करना रास नहीं आया

लोगों को शमी का यूं विश करना रास नहीं आया और उन्होंने उनके खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी। लोगों ने शमी के इस पोस्ट को उनकी उस पोस्ट से जोड़ दिया जिसमें वो अपनी पिता की कब्र खोद रहे थे

 खुदा का खौफ कर...

खुदा का खौफ कर...

लोगों ने लिखा, खुदा का खौफ कर, कुछ दिन पहले ही तूने अब्बा की कब्र खोदते हुए फोटो डाला था और अब अपनी अनपढ् बेगम की नुमाईश कर रहा है।

कट्टरपंथियों ने काफी भद्दे कमेंट किए

कट्टरपंथियों ने काफी भद्दे कमेंट किए

आपको बता दें इससे पहले भी जब शमी ने अपनी पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी तब भी उन्हें कट्टरपंथियों ने काफी भद्दे कमेंट किए थे। लोगों ने उनकी बीवी के कपड़ों को निशाना बनाया था और मजहब के खिलाफ कहा था।

कब्र खोदते नजर आए...

कब्र खोदते नजर आए...

मालूम हो कि शमी ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें को कब्र खोदते नजर आ रहे हैं। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए शमी ने भावुक अंदाज में लिखा है कि, हर किसी के लिए वह लम्हा बहुत मुश्किल होता है जब भी कोई अपने वालिद की कब्र खोदता या बनाता है। आपको बता दें कि शमी को ये फोटो उनके किसी फैन ने भेजी थी।

पिता का अंतिम संस्‍कार करके लौटे ऋषभ पंत ने अपनी पारी से जीत लिया सबका दिल

पिता का अंतिम संस्‍कार करके लौटे ऋषभ पंत ने अपनी पारी से जीत लिया सबका दिल

भले ही शनिवार को बेंगलुरू और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली टीम की हार हुई हो लेकिन दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हर किसी का दिल जीत लिया

Story first published: Sunday, April 9, 2017, 19:13 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+