Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विवाद में फंसे जहीर खान

मोहाली, 21 अक्‍तूबर: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गये हैं। जहीर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने जहीर को दूसरी पारी के दौरान सोमवार को आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के खिलाफ आपत्तिजनक इशारा करने का आरोपी बताया है।

मैच रेफरी का आरोप है कि ऐसा करके जहीर ने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-2 का उल्लंघन किया है। इसके लिए जहीर पर मैच फीस का 50 से 100 फीसदी हिस्सा जुर्माना या एक टेस्ट या फिर दो एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।

बताया जा रहा है कि दूसरी पारी में जब हरभजन ने हेडन का विकेट लिया तब जहीर ने उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा किया था। हेडन ने इसे लेकर मैच अंपायर रूडी कर्टजन से शिकायत की थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+