Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बेवकूफ' हैं राजस्‍थान टीम के मालिक राज कुंद्रा: जयंत लेले

नई दिल्‍ली। बीसीसीआई के पूर्व सचिव जयंत लेले ने राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम के मालिक राज कुंद्रा के सट्टेबाजी में लिप्‍त पाये जाने पर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा है कि राज कुंद्रा बेवकूफ हैं, जो उसने सट्टेबाज की है। वह एक अमीर बिजनेसमैन हैं ऐसे में उसे इस तरह की हरकत करने की क्‍या जरूरत थी? मुझे उसकी बेवकूफी पर तरस आता है। बीसीसीआई में लंबे समय तक क्रिकेट प्रशासक की भूमिका निभाने वाले लेले ने कहा है कि अगर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम के मालिक सट्टेबाजी में लिप्‍त पाये जाते हैं तो इन दोनों ही टीमों को आईपीएल से बाहर कर देना चाहिए।

इसके अलावा आईपीएल में स्‍पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण नैतिक आधार पर बीसीसीआई के सचिव पद से इस्‍तीफा देने वाले संजय जगदाले ने कहा है कि टीम के मालिकों का सट्टेबाजी में शामिल होना क्रिकेट प्रशंसकों के विश्‍वास को खत्‍म करता है। यह नैतिक आधार पर एकदम गलत हैं कि आप टीम के मालिक होने पर ऐसा करते हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्‍या सट्टेबाजी के आरोप साबित होने पर राजस्‍थान टीम को आईपीएल में क्‍या बैन कर दिया जाना चाहिए? इस पर उन्‍होने कहा कि यह फैसला तो बोर्ड को करना होगा।

जगदाले ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से खेल अपनी लोकप्रियता खो देता है। ये सभी घटनाएं आश्‍चर्यचकित करने वाली हैं। उन्‍होने बोर्ड को भी यह सलाह दी है कि इन हाल की घटनाओं से बोर्ड को सीखना चाहिए और खेल को साफ सुथरा करने के प्रयास करने चाहिए। यह पूरे क्रिकेट प्रशासन की जिम्‍मेदारी है, बोर्ड के किसी एक व्‍यक्ति से इसकी जांच नहीं करवाई जानी चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+