कोलकाता टेस्ट का स्कोर कार्ड
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर दूसरा और सिरीज़ का आख़िरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
भारत दो मैचों की सिरीज़ का पहला मुक़ाबला नागपुर में हार कर 1-0 से पीछे है.
सिरीज़ बचाए रखने के लिए इस मैच को जीतने के अलावा भारत के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
नागपुट टेस्ट में टीम चयन को लेकर उठे विवाद के बाद एक बदलाव किया गया है. ऋद्धिमान साहा की जगह भरोसेमंद वीवीस लक्ष्मण को जगह दी गई है.
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले मैच में मिली हार की ज़िम्मेदारी ली थी और माना था कि पूरी टीम विफल हो गई.
दूसरी ओर दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान ग्रेम स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम ही नंबर वन टेस्ट टीम की हक़दार है और सारा दबाव भारत पर है.
भारतीय टीम
वीरेंदर सहवाग, मुरली विजय, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, एस बद्रीनाथ, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा.
दक्षिण अफ़्रीकी टीम
ग्रेम स्मिथ (कप्तान), एश्वेल प्रिंस, हाशिम अमला, ज़ाक कैलिस, एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, पीटरसन, डेल स्टीन, पर्नेल, मोर्ने मोर्कल और हैरिस.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
